Uttarakhand News

रेलवे के फैसले से उत्तराखंड की दो ट्रेनों को मिलेगा फायदा

Ad

नई द‍िल्‍ली. पूर्वोत्‍तर रेलवे (North Eastern Railway) ने यात्र‍ियों की सुव‍िधा के ल‍िए कई ट्रेनों में कोच को बढ़ाने का फैसला किया है। ट्रेनों में अस्‍थाई कोच की जगह पर स्‍थाई कोच लगाए जाएंगे। इससे बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनन्दविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर रेल में यात्रा करने वालों को फायदा मिलेगा। पहले से ज्यादा यात्रा सेवा का लाभ ले पाएंगे। उत्तराखंड की दो ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी ये राहत भरी खबर है।

ADVERTISEMENTS Ad

15013/15014 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस के रेक संरचना में अस्थायी रूप से लगाये जा रहे वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 अतिरिक्त कोच अब स्थायी रूप से लगाया जाएगा।

15013 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस में 01 जुलाई, 2022 से काठगोदाम से तथा 15014 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस में 03 जुलाई, 2022 से जैसलमेर से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार जी.एस.एल.आर.डी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 17 कोच स्थायी रूप से लगाये जाएंगे।

-15073/15074, 15075/15076 टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर रेक संरचना में अस्थायी रूप से लगाये जा रहे साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 अतिरिक्त कोच अब स्थायी रूप से लगाया जायेगा।

15073 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस में 01 जुलाई, 2022 से टनकपुर से एवं 15074 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस में 02 जुलाई, 2022 से सिंगरौली से तथा 15075 टनकपुर-सिंगरौली में 02 जुलाई, 2022 से टनकपुर एवं 15076 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस में 03 जुलाई, 2022 से सिंगरौली से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार एस.जी.एस.एल.आर.डी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 09, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच स्थायी रूप से लगाये जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top