Uttarakhand News

उत्तराखंड के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, इन जिलों में हो सकती है बारिश

Ad

Uttarakhand news: Weather news: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम अपना रंग बदलेगा। मौसम विभाग की मानें तो 17 मई से लेकर आगामी 20 मई तक प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की सम्भावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में हो सकती है बारिश

प्रदेश के पहाड़ी जिलों में 17 मई से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जनपदों में बारिश के साथ बिजली भी चमक सकती है। मौसम विभाग की मानें तो मौसम में ये बदलाव आने वाली 20 मई तक देखा जा सकता है।

उत्तराखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। गुरुवार को देहरादून व हल्द्वानी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड में एक और जहां मैदानी इलाके तप रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में बादल व बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top