Nainital-Haldwani News

बारिश के कारण जागेश्वर नही जा सके राज्यपाल डॉ. के.के. पॉल , हल्द्वानी से कार में सवार होकर नैनीताल राजभवन पहुंचे

Ad

यूटीटी,हल्द्वानी। लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड के राज्यपाल  डॉ. के.के. पॉल शनिवार को परेशानी का सामना करने पड़ा। खराब मौसम की वजह से राज्यपाल का हैलीकॉप्टर हल्द्वानी में आर्मी हैलीपैड पर उतरा। हल्द्वानी से वो कार सवार होकर नैनीताल राजभवन पहुंचे। राज्यपाल डॉ. के.के. पॉल को 30 जुलाई को  अल्मोड़ा जिले में जागेश्वर जाना था सावन के महिने वो भोले के दरबार में जाना चाहते थे लेकिन खराब मौसम के कारण वे वहां नहीं जा पाए। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर  स्वागत किया गया। इस मौके पर  मंडलायुक्त अवनेन्द्र सिंह नयाल,  जिलाधिकारी दीपक रावत,महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम टीएस मर्तोलिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण डीएस नबियाल व पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्कर सिंह सैलाल मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad

 

kk-paul2

गार्ड ऑॅफ ऑनर लेने के बाद राज्यपाल ने आयुक्त, उपमहानिरीक्षक पुलिस, डीएम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ  बारिश के कारण हो रही बर्बादी की जानकारी ली। अपनी इस वार्ता में लोगों की परेशानी के लिए काफी गंभीर दिखे। उन्होंने कहा कि सड़कें पर्वतीय क्षेत्रों की रफतार तय करती है ऐसे में आपदा के दौरान सड़कें लंबे समय तक अवरुद्ध न रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश के कारण उजड़ चूकी सड़कों दोबारा सलारने काम जल्दी ही किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने भूस्खलन से सम्भावित क्षेत्रों में जेसीबी व अन्य संसाधनों की व्यवस्था भी करने के भी निर्देश दिए। राज्यपाल के साथ सचिव राज्यपाल एके ढौढियाल, परिसहाय मेजर अनुज राठौर भी नैनीताल पहुंचे।

 

 

 

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top