Uttarakhand News

अभी तो और बढ़ेगी उत्तराखंड में सर्दी… अगले तीन दिनों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश भर में इस समय ठंड का प्रकोप है। बीते दिन भी आसमान में बादल तो परिवेश में कोहरा छाया रहा। जिस कारण पहाड़ी व मैदानी इलाकों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। वहीं, हरिद्वार व उधम सिंह नगर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि नैनीताल जिले में भी कुछ दिनों से अच्छी धूप नहीं खिल रही थी। जिस वजह से लोगों को ठंड का अधिक सामना करना पड़ रहा था। बीते दिन हल्द्वानी में भी धूप नहीं खिली। सारा दिन लोग धूप की उम्मीद में बाहर तो निकले लेकिन उन्हें घने बादल छाए रहने से ठंड ही झेलनी पड़ी। वहीं, मंगलवार को सुबह से ही हल्द्वानी में अच्छी धूप खिली है।

एक तरफ उत्तराखंड के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है तो वही एक बार फिर बारिश और हिमपात को लेकर मौसम विभाग सतर्क हो गया है। माना जा रहा है कि अगले 1 हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। जिसकी वजह से दोबारा मौसम करवट लेगा। इसकी सक्रियता से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि 19 जनवरी को पहला सिस्टम सक्रिय होने की संभावनाएं हैं। जिस कारण 19 से 20 जनवरी के दौरान बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं पर बारिश होगी। दूसरा सिस्टम 21 जनवरी के आसपास सक्रिय होगा। माना जा रहा है कि पहले कs मुकाबले दूसरा सिस्टम ज्यादा मजबूत रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top