Rajasthan

राजस्थान: अधिकारी पर भड़कीं पूर्व CM वसुंधरा राजे, बोली-क्या हाल बना रखा है…

Jhhalawad News: रविवार को भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने पांच दिवसीय झालावाड़ दौरे पहुंची हैं। राजे यहां कई शादी समारोह और सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राजे कोलाना हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, विधायक नरेंद्र नागर, डग विधायक कालूराम मेघवाल सहित कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे का स्वागत करने पहुंचे थे। इस दौरान झालावाड़ कलेक्टर डॉ भारती दीक्षित को हवाई पट्टी की अव्यवस्थाओं को लेकर राजे की गहरी नाराजगी झेलनी पड़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कलेक्टर भारती दीक्षित से कहा कि ये क्या हाल बना रखा है। इसका कुछ करती क्यों नहीं। राजे ने कलेक्टर को कोलाना हवाई पट्टी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया हेलीकॉप्टर से उतरते ही सीधे हवाई पट्टी के लाउंज पहुंची। यहां धूल जमी हुई थी। पेंट्री भी बेहद गंदा था। उसका गेट ही टूट कर अलग रखा था। यात्रियों के लिए बनी सुविधाएं भी खराब थी। उनके दरवाजे टूटे हुए थे। पैंट्री में भी धूल जमा थी। लाउंज के शीशे टूटे हुए थे। सभी एसी भी खराब थे। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। यह सब देख कर राजे बहुत नाराज हुईं।

ऐसे में राजे ने जिला कलेक्टर से सवाल पर सवाल कर दिये। जिसके बाद कलेक्टर ने उन्हें बताया कि यह हवाई पट्टी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन है। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें। झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी पर कई हवाई अड्डों से लंबा 3300 मीटर लम्बा रन वे बन रहा है। सिर्फ डामर की एक लेयर होना बाकी है। इसके बाद यहां बड़े विमान भी उतर सकेंगे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी बड़े से बड़े हवाई अड्डे के लिए 3300 मीटर का रन वे पर्याप्त है। जो यहां मौजूद है।

To Top
Ad