Rajasthan

राजस्थान खबर: दिल का दौरा पड़ने से भाजपा नेता का निधन

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान भाजपा के लिए बुधवार को एक बुरी खबर सामने आई। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के पुत्र और भाजपा नेता अशोक शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से धौलपुर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता थे। अशोक शर्मा राजस्थान सरकार में मंत्री रहे बनवारी लाल शर्मा के बड़े बेटे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अशोक शर्मा ने साल 2008 में धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अब्दुल सगीर से हार गए थे। इसके बाद वसुंधरा राजे ने उन्हें भाजपा में ज्वाइनिंग कराई थी। साल 2018 में राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने टिकट दिया था लेकिन रोहित बोहरा से उन्हें हार मिली थी।

अशोक शर्मा अपनी साफ छवि के लिए राजस्थान की राजनीति में जाने जाते थे। हालांकि वह बेबाकी से अपनी राय रखा करते थे। उनके पिता बनवारी लाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी चुनाव में हराया था लेकिन वर्ष 2018 से बनवारी लाल शर्मा और अशोक शर्मा की नजदीकियां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से बढ़ गई थी। अशोक शर्मा के निधन से जिले शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top