Rajasthan

शादी के बाद पत्नी को फिल्म दिखाने ले गया युवक, इंटरवेल में फरार हो गई दुल्हन

Ad

नई दिल्ली: शादी के बाद पत्नी को फिल्म दिखाने गए पति के साथ कुछ ऐसा हो गया, जो उसने सोचा भी नहीं था। नई नवेली दुल्हन सिनेमा हॉल से भाग गई। ये मामला राजस्थान के जयपुर का है। शादी के सात दिन बाद युवक अपनी पत्नी को फिल्म दिखाने के लिए ले गया। इंटरवेल के दौरान वो खाने पीने का सामान लेने के लिए गया, वापस लौटा तो पत्नी फरार हो गई थी। तलाश करने पर भी जब पत्नी नहीं मिली। वहीं सिनेमा हॉल से भागने के बाद पत्नी पुलिस के पास पहुंची और बताया कि वो शादी से खुश नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

पति ने भी थाने में अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि 25 जून को उसकी शादी शाहपुरा निवासी युवती से हुई थी। शादी के 7 दिन बाद पत्नी को जयपुर घूमाने के लिए सोमवार सुबह घर से निकला था। जयपुर के आदर्श नगर स्थित पिंक स्क्वायर मॉल में दोपहर का मूवी शो देखने गए थे। दोपहर 12 से 3 बजे लगी फिल्म पिक्चर हॉल में दोनों साथ देख रहे थे। दोपहर 1:30 बजे फिल्म ब्रेक के समय खाने पीने का सामान लेने हॉल से बाहर आ गया। तभी, पीछे से नई नवेली दुल्हन पिक्चर हॉल में पति को छोड़कर भाग गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह वापस आया तो पत्नी अपनी सीट पर नहीं थी। उसने पहले सिनेमाघर में और फिर बाहर निकलकर तलाश की, लेकिन दुल्हन का कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। दूसरी ओर पत्नी सिनेमा हॉल से भागकर अपने मायके पहुंच गई और शाहपुरा थाने में जाकर पुलिस को बताया कि वह शादी से खुश नहीं है और इसलिए भाग गई।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top