Rajasthan

सीएम अशोक गहलोत की केंद्र से मांग, सभी को लगे बूस्टर डोज़

Ad

नई दिल्ली:राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को राजधानी जयपुर में मीडिया से बात चीत करते हुए कोरोना के बढ़ते प्रकोप और ऑमिक्रॉन के बढ़ते आंकड़ों को लेकर कहा की हम जल्द से जल्द प्रदेश के सभी लोगों को दोनो डोज लगें इस पर काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना के आंकड़े एक बार फिर देश भर में बढ़ते नजर आ रहे हैं और इसी को लेकर सभी राज्य अपनी तरफ से पूरी तरह लोगों को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बात चीत में यह भी कहा की यह हमारी मांग थी की बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाए और मुझे खुशी है इस बात की 15 – 18 साल के बच्चो को अब टीकाकरण के लिए मंजूरी मिल गई है और वैक्सीन लगना शुरू हो गई है।

विदेशी मुल्कों की तरह भारत में भी लगे सभी को वैक्सीन

सीएम गहलोत ने कहा की विदेशी मुल्कों में जिस तरह छोटे बच्चों को 5 साल से ऊपर के सभी बच्चो को वैक्सीन लग रही है उसी की तर्ज पर भारत में भी सभी को वैक्सीन लगे ताकि सभी सुरक्षित रह सकें और इस महामारी से लड़ सकें। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा की 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को बूस्टर डोज भी लगनी चाहिए क्यूंकि एक समय के बाद वैक्सीन का प्रभाव कम हो जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top