National News

पायलट के बाद अब पूनिया भी विधायकों के साथ पहुंचे दिल्ली, माकन बोले ALL IS WELL

Ad

नई दिल्ली:राजस्थान की सियासत पर पूरे देश की नजर है। कुछ दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद भाजपा प्रदेश सतीश पूनिया समेत कई विधायक व अन्य नेताओं के दिल्ली पहुंचने से इस दौरे के कई मतलब निकाले जा रहे हैं,जिसे सियासत गर्म हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों की नाराजगी की खबरों को बेबुनियाद करार दिया।

शुक्रवार को कहा कि पायलट के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की बातचीत चल रही है। पायलट के साथ वह और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी बातचीत कर रहे हैं।

माकन ने बताया कि राजस्थान कैबिनेट में नौ पद खाली हैं। इन पदों पर किसकी नियुक्ति होगी, इस पर मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट और दूसरे वरिष्ठ नेताओं के साथ इस संदर्भ में बातचीत भी हो रही है।कांग्रेस महासचिव पार्टी के विधायकों का आह्वान किया कि वे सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दें और पार्टी के मंच पर ही अपनी बात रखें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top