Rajasthan

राजस्थान में एक क्रिकेटर को मिली UPSC परीक्षा में सफलता, कौन हैं मनोज महरिया !

Ad

नई दिल्ली: आपने एक डॉक्टर, एक सीए और एक इंजीनियर को UPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए देखा होगा। राजस्थान में 2023 में एक क्रिकेटर ने यूपीएससी सीएसई 2022 में 628 वां स्थान हासिल किया है। राजस्‍थान के मनोज महरिया की चर्चा हर जगह हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, सीकर राजस्‍थान के गांव कूदन के रहने वाले मनोज मौजूदा वक्त में सोशियोलॉजी से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। मनोज ने सीकर से ही अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की है। स्कूल के बाद वो क्रिकेटर के रूप में पहचान बनाना चाहते थे। वह एक प्रोफेश्नल क्रिकेटर भी रहे हैं। साल 2018 में चोट के चलते उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया। इसके बाद वह वापस पढ़ाई की तरफ बढ़े और उन्‍होंने कई सरकारी जॉब्स के एग्‍जाम भी क्लियर किए, लेकिन उन्हें स्तुष्टि नहीं मिली वह और बेहतर के प्रयास करते रहे।

मनोज महरिया की कहानी थोड़ी भावुक भी हैं। उनके पिता का निधन काफी पहले हो गया था। मनोज तीन बहन-भाइयों में सबसे बड़े होने की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हालांकि वह 628 रैंक से खुश नहीं हैं और दोबारा परीक्षा देकर अच्छी रैंक हासिल करना चाहते हैं। मनोज ने बिना कोचिंग के 628 रैंक हासिल की है। उन्होंने एक टीवी चैनल्स में कहा कि UPSC की परीक्षा केवल किताबी पढ़ाई से नहीं बल्कि समझ से उत्तीर्ण की जा सकती है। मनोज की कामयाबी का जश्न पूरा गांव मना रहा है। वह कहते हैं कि केवल एक सोर्स से ही पढ़ाई करें, ज्यादा ध्यान भटकाने से टाइम बर्बाद होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top