Rajasthan

राजस्थान में ये क्या हो रहा है, प्रदेश का मंत्री बोल रहा है गहलोत सरकार भ्रष्ट है…

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान अशोक गहलोत सरकार फिर से परेशान है। एक ओर सचिन पायलट ने मोर्चा खोला हुआ है। दूसरी ओर एक मंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ही सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। पायलट ने गहलोत सरकार को साफ किया है कि अगर उनकी तीन मांगे नहीं मानी जाती है, तो वो राज्यव्यादी आंदोलन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा है। राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि सरकार का अलाइनमेंट खराब हो गया है और भ्रष्टाचार के बाद सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।

सचिन पायलट के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गुढ़ा ने कहा कि कर्नाटक की सरकार का जो 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार का मामला था, हमारी सरकार उससे पार जा रही है। कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुढ़ा ने मंत्रिमंडल के अपने सहयोगी स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनके कार्यालय से बिना भ्रष्टाचार के कोई भी फाइल नहीं चलती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे और उनके पास इसके सबूत हैं हालांकि गुढ़ा ने इसका ब्योरा नहीं दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top