Rajasthan

एक ही विमान से जोधपुर पहुंचे राजीव रूडी और सचिन पायलट

Ad

जोधपुर : देश की जनता के लिए ऐसी खबरे सुनना जहां उनके राजनेता राजनीति से हटकर कुछ काम करते हो मानना थोड़ा मुश्किल है । ऐसे ही विमान उड़ाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी जोधपुर पहुंचे । केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मां के निधन के बाद सभी राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा उनकें घर में श्रद्धांजलि देने के लिए लगा हुआ है । इसी बीच पूर्व केन्द्र मंत्री राजीव प्रताप  रूडी भी शेखावत की माता मोहन कंवर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जोधपुर पहुंचे थे। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस विमान मे रूडी जोधपुर जा रहे थे , उसमें वह यात्री बनकर नहीं विमान के कप्तान बनकर गए । यानी एक बार फिर राजीव प्रताप रूडी ने विमान का पायलट बन हवाई जहाज उड़ाया और यात्रियों को जोधपुर तक पहुंचाया ।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं इस विमान में सचिन पायलट संग तीन मंत्री भी विमान में मौजूद थे । बताया जा रहा है कि सभी जन गजेन्द्र शेखावत की मां के शोक समारोह में शामिल होने जा रहे थे । मीडिया से बातचीत में रूडी कहते है कि शेखावत उनके बहुत अच्छे मित्र हैं । बिहार चुनाव के दौरान शेखावत ने बहुत अच्छा काम किया था । पार्टी में उनके और केंन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत के संबधों में भी कोई तकरार नहीं है । लिहाजा ऐसी मुश्किल की घड़ी में वह उनके साथ हैं और इसी वजह से वह इस वक्त उन्हें सहारा देने के लिए जोधपुर पहुंचे ।

आगे पूर्व केंन्द्र मंत्री रूडी स्पष्ट करते हुए कहते है कि पूरे देश में मैं ही एक अकेला सांसद हूं , जो की कप्तानी करके इस तरह कई बार पायलट बनकर विमान उड़ाता हूं । आज इसे संयोग कहा जा सकता है कि जो विमान उन्होने उड़ाया उसी में तीन – तीन केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी जहाज में सवार थे । साथ ही केंन्द्रीय भारी मंत्री महेन्द्रनाथ पांडे राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह भी विमान में सवार थे । जनता भी इस बात के चटकारे लेते हुए चुनावी माहौल में राजनैतिक कटाक्ष कर रही है कि पायलट नाम किसी का है और प्लेन कोई और उड़ा रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top