Uttarakhand News

उत्तराखंड की बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा,रोडवेज बसों में मिलेगी फ्री यात्रा

उत्तराखंड की बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा,रोडवेज बसों में मिलेगी फ्री यात्रा
Ad

देहरादून: रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में राखियों की खरीदी हो रही है। रक्षाबंधन त्योहार का बहनों को हमेशा इंतजार रहता है। भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के बाद उन्हें तोहफे भी मिलते हैं। उत्तराखंड सीएम धामी ने भी प्रदेश की बहनों के लिए तोहफे का इंतजाम कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल रक्षाबंधन के पर्व पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन सचिव को निर्देश दिए थे कि महिलाओं को फ्री यात्रा का आदेश जारी किया जाए। जिसके बाद परिवहन सचिव डॉ। रंजीत कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। अब इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री में यात्रा करने का तोहफा सरकार से मिल गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में युवाओं की बल्ले बल्ले, विभिन्न विभागों के इन 1500 पदों पर होंगी भर्तियां

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के पत्रकारों का होगा दिल्ली में सम्मान,डिजिटल मीडिया में बनाई पहचान

उत्तराखंड परिवहन सचिव ने निगम के एमडी को आदेश भेज दिया है। जिसके मुताबिक कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बस संचालन के लिए जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए रक्षाबन्धन के लिए विशेष छूट महिलाओं को दी जाएगी।

इस दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित रोडवेज बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बता दें कि इस सुविधा के लिए जो भी रुपए खर्च होंगे, उन्हें सरकार अपनी जेब से भरेगी। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: काठगोदाम:निर्मला स्कूल के पास नहर में मिला बागेश्वर निवासी युवक का शव

यह भी पढ़ें: नैनीताल: एक मैसेज के वजह से हुई पर्यटक दीक्षा मिश्रा की हत्या, कबाड़ी इमरान ने बताई सच्चाई

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर दूर होगी टेंशन, पेट्रोल पंप में लगाए जाएंगे चार्जिंग प्वॉइंट

यह भी पढ़ें: एक्शन में पिथौरागढ़ डीएम आशीष चौहान, लापरवाही मिलने पर अधिकारियों का वेतन रोका

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top