Nainital-Haldwani News

रामनगर निवासी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, खाई में मिला लहुलुहान शव

File Photo
Ad

पौड़ी गढ़वाल: राज्य में सड़क हादसों की कड़ी में आए दिन या प्रति रात नए हादसे जुड़ रहे हैं। लोगों की जान जा रही हैं। ये सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीती रात भी एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट के पास एक वाहन के हादसे का शिकार होने की सूचना पुलिस ने एसडीआरएफ को दी।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना के बाद रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर टाटा वाहन 407 (यूके 19सीए 0743) को खाई में पाया। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति (चालक) ही सवार था। हादसे में उसकी मौत हो चुकी थीl एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत करके व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान उमेश उर्फ बंटी पुत्र मनमोहन निवासी ग्राम कांडानाला, रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह वर्तमान में ग्राम पीरुमदारा, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल में रहता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top