Nainital-Haldwani News

रामनगर न्यूज: रस्सी से गला रेतकर पति ने की पत्नी की हत्या, अवैध संबंध होने का था शक

Ad

हल्द्वानी: रामनगर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है। पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था। इसके अलावा वो नशा भी करता था। दोनों की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। दोनों की एक तीन महीने बच्ची भी है। पत्नी को मौत के घात उतारने के बाद आरोपी बच्ची को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को पीरूमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक पत्नी पर शक करता था।

ADVERTISEMENTS Ad

पीरूमदारा गांव रामनगर का दंपति

खबर के अनुसार कीर्ति कुंज में रहने वाली अंजलि बिष्ट का शव उसके ही बेडरुम में पड़ोसियों को पड़ा मिला। पड़ोसियों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देहरादून की रहने वाली 24 वर्षीय अंजलि पुत्री मदन सिंह नेगी की शादी कीर्ति कुंज पीरूमदारा निवासी संदीप बिष्ट पुत्र खड़क सिंह से हुई थी। शुक्रवार देर रात सास पुष्पा देवी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि पुष्पा देवी अपने बड़े बेटे प्रदीप सिंह के घर शांति कुंज चली गई। बताया जा रहा है कि इधर विवाद बढ़ने पर संदीप ने पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस को महिला के पिता ने जानकारी दी शादी के बाद से ही संदीप उसके साथ मारपीट करता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था।शुक्रवार को भी अंजलि ने मारपीट की शिकायत की थी।

दूर होने के चलते वह कुछ नहीं कर पाए। छह महीने पहले भी मारपीट की थी। कई बार तो दामाद से माफी मांगी लेकिन वह नहीं माना। इसके अलावा पिता ने पुविस को बताया कि दहेज को लेकर भी उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जाता था। पुलिस ने जानकारी दी कि संदीप नशेड़ी किस्म का है और अंजलि पर शक करता था। उसके कमरे से भी कुछ नशीली वस्तुएं बरामद हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top