Nainital-Haldwani News

रानीबाग-भीमताल पुल का उद्घाटन, पुलिस ने जारी किया डायवर्ट ट्रैफिक प्लान

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार को कुमाऊं के लोगों के लिए रानीबाग- भीमताल डबल लेन पुल शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुल का उद्घाटन करेंगे। हालांकि कार्यक्रम के दौरान जनता की सुविधा के लिए नैनीताल जिले में यातायात व्यवस्था को बदला गया है। नैनीताल पुलिस ने इस संबंध में डायवर्ट रूट की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

1- हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों व जनपदों को जाने वाले वाहन प्रातः 9.00 बजे से भीमताल तिराहा से वाया ज्योलिकोट गेठिया होते हुए भवाली को भेजे जाएंगे।
2- मुक्तेश्वर से हल्द्वानी आने वाले वाहन समय 9.30 बजे के बाद खुटानी तिराहा से भवाली होते हुए वाया ज्योलिकोट हल्द्वानी भेजे जाएंगे।
3- आवागमन करने वाले बड़े वाहनों को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गरमपानी, भवाली तथा खेड़ा काठगोदाम में रोका जाएगा। जिन्हे कार्यक्रम के उपरांत ही उनके गंतव्य स्थानों को भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top