Uttarakhand News

रानीखेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,बाजार में सनसनी

Ad

रानीखेत:  मोहल्ला गुलजार बिल्डिंग के युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी मच गई। घटना बुधवार शाम की है। मृतक युवक एक होटल में काम करता था। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रथम दृष्टि से इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार मोहल्ला गुलजार बिल्डिंग निवासी अमान खान (23) पुत्र स्व. साहिब खान यहा एक होटल में काम करता था। बुधवार शाम उसका शव दीवान सिंह हॉल के पीछे की तरफ छावनी परिषद के जंगल में देवदार के पेड़ से लटका मिला। खबर मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।

शव कि शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। रात होने के कारण पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा। इसके बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। देर रात तक गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में विभिन्न संगठनों के लोगों का मजमा लगा रहा। परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या को लेकर नगर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बताया गया है कि अमान खान दोपहर दो बजे के बाद से घर से गायब था, देर शाम उसका शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर, एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, फिलहाल पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल भेज दिया गया है।

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top