National News

रेस्क्यू टीम में शामिल व्यक्ति का दावा…हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद भी जिंदा थे CDS बिपिन रावत!

रेस्क्यू टीम में शामिल व्यक्ति का दावा...हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद भी जिंदा थे CDS बिपिन रावत!
Ad

नई दिल्ली: बीते दिन तमिलनाडू के कुन्नूर (Tamilnadu Kunnur) में हुआ हादसा देश कभी नहीं भुला सकेगा। हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter crash) में भारत ने अपने वीर सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनती पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 13 लोगों को खो दिया। धीरे धीरे काफी अपडेट अब भी सामने आ रही हैं। अब रेस्क्यू टीम का एक व्यक्ति सामने आया है जिसने आंखों देखा हाल बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट (Hindustan report) के अनुसार राहत और बचाव दल में मौजूद एन सी मुरली (NC Murli) नामक शख्स जो सबसे पहले हादसे की जगह पर पहुंचा था, उसने पूरी जानकारी दी है। मुरली ने दावा किया है कि ‘हमने दो लोगों को जिंदा बचाया था। उनमें से एक सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) थे।” एन सी मुरली का कहना है कि जनरल रावत ने हल्की आवाज में अपना नाम बताया था।

एन सी मुरली की मानें तो सीडीएस बिपिन रावत का निधन अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुआ। उसने मीडिया (media) को बताया कि बचाए गए दो लोगों में दूसरे को वह पहचान नहीं सके थे। मुरली ने कहा है कि सीडीएस बिपिन रावत का शरीर झुलस गया था। खासकर उनके शरीर का निचला हिस्सा (lower part of body burnt badly) काफी जल गया था।

मुरली ने बताया कि जनरल रावत को एक बेडशीट (bedsheet) में लपेट कर एंबुलेंस (ambulance) में ले जाया गया था। बता दें कि एन सी मुरली राहत बचाव के कामों में लगी फायर सर्विस टीम में शामिल थे। उन्होंने बताया कि मौके से 12 शव बरामद किए थे। गौरतलब है कि बाद में जिंदा बचाए गए दूसरे शख्स की पहचान ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) के तौर पर की गई। वाकई एन सी मुरली की आंखों देखी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top