Sports News

देवभूमि की मुराद हो गई पूरी,दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में उत्तराखंड के ऋषभ ने जड़ा शतक

इंग्लैंड के खिलाफ पंत की ताबड़तोड़ पारी,करियर में चौथी बार नर्वस 90 में हुए आउट

हल्द्वानी:टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि इस खिलाड़ी ने साल 2021 में अपनी पारी के दम पर कई मुकाबलों का रुख बदला है। अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच ऋषभ पंत ने करियर का तीसरा शतक जमाया। उन्होंने 118 गेंद पर 101 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और 2 छक्के मौजूद रहे।

पंत ने डोमिनिक बेस की गेंद पर छक्का जड़कर शतक पूरा किया। जिस वक्त पंत बल्लेबाजी करने उतरे थे उस वक्त भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 125 था। पहली पारी में इंग्लैंड ने 205 रन बनाए थे और वह भारत पर बढ़त बनाने के प्लान पर काम कर रहा था लेकिन उत्तराखंड के लाल अंग्रेजों के प्लान पर पानी फेर दिया। पंत ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 113 रन जोड़े और भारत को अहम बढ़त भी दिला दी।

भारत में पंत का यह पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में साल 2018-19 में शतक बनाया था। पंत अपने करियर में कुल 4 बार नर्वस 90s में आउट हो चुके हैं। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में भी वो 91 रन पर आउट हो गए थे। बता दें कि पंत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जमा चुके हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले विकेटकीपर हैं।

साल 2019 जनवरी में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक जमाया था।साल 2021 में पंत शानदार फॉर्म में है। सिडनी में 97 और ब्रिसबेन की 89 रनों की पारी के बाद उन्होंने पिछले मुड़कर नहीं देखा। इस साल भारत के लिए वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट बल्लेबाज भी है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ में भी पंत दो फिफ्टी और एक शतक जमा चुके हैं।

To Top