Sports News

दिल्ली टेस्ट में फैंस को याद आए ऋषभ…अब पंत ने शेयर किया Funny वीडियो

Ad

नई दिल्ली: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय भले ही एक बुरे दौर से बाहर निकलने में लगे हुए हैं। मगर इस समय पूरे देश और दुनिया के फैंस उनके साथ खड़े हैं। दिल्ली में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है। हर पल फैंस ऋषभ पंत को याद कर रहे हैं। वहीं, अब ऋषभ पंत ने भी इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था, जिसे भारत ने आसानी से अपने नाम किया था। मगर दिल्ली टेस्ट में भारतीय टीम एक वक्त मुश्किलों में खड़ी दिख रही थी। भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ाई तो फैंस ने सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को याद करना भी शुरू कर दिया। सभी क्रिकेट एक्सपोर्ट्स ऋषभ पंत को याद कर रहे थे।

फैंस का कहना था कि ऋषभ पंत होते तो भारतीय टीम की हालत इससे ज्यादा अच्छी होती। भारतीय घरेलू क्रिकेट के लेजेंड और उत्तराखंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वसीम जाफर ने भी ऋषभ पंत को याद करते हुए ट्वीट किया था। इसी बीच अब ऋषभ पंत ने भी इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। दरअसल, ऋषभ पंत ने स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है।

ऋषभ पंत द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक विदेशी व्यक्ति लड़खड़ाते हुए अंग्रेजी बोलता हुआ दिख रहा है। बता दें कि यह वीडियो काफी वायरल वीडियो है। फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करें। इसी कड़ी में जब-जब ऋषभ सोशल मीडिया पर कोई भी अपडेट देते हैं, तो फैंस को कहीं ना कहीं सुकून मिलता है। गौरतलब है कि 30 दिसंबर को ऋषभ पंत एक दुर्घटना का शिकार हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार वह लंबे वक्त तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top