National News

ऋषि सुनक युनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री लेकिन वायरल हो रहे हैं आशीष नेहरा

Ad

नई दिल्ली: भारतीय मूल के ऋषि सुनक युनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने हैं। इसकी घोषणा होते ही भारत में लोग काफी खुश हैं। वही ऋषि सुनक के पीएम बनने की खबर सामने आने के बाद भारत पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। दोनों का चेहरा काफी मिलता-जुलता है और यही वजह है कि दोनों की फोटो को जोड़कर मीम बन रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आशीष नेहरा की बात करें तो उन्होंने 1999 से लेकर 2017 के बीच टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। आशीष नेहरा के खाते में तीनों फॉर्मेट में क्रम से 44, 157 और 34 विकेट दर्ज हैं। 1 नवंबर 2017 को आशीष नेहरा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top