Sports News

टी-20 विश्वकप में भारत के 4 स्पिनर्स को मिला मौका, रोहित शर्मा बोले नहीं बताऊंगा कारण

Ad

T20 World Cup: Indian Squad For WC 2024: Rohit Sharma Press Conference:

ADVERTISEMENTS Ad

T20 विश्वकप 2024 के लिए भारतीय टीम तैयार है। 30 अप्रैल को हुई प्रेस वार्ता में कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस बात की जानकारी दी थी। टीम में खिलाड़ियों को मिली जगह भारतीय समर्थकों और विदेशी खेमों में आश्चर्य को बढ़ावा दे रही है। जी हाँ, अंतर्राष्ट्रीय किकेट में ऋषभ पंत की वापसी सीधे विश्वकप के मैदान से हो रही है। वहीं इस बार 4 स्पिनर्स को 15 खिलाड़ियों के स्क़ॉड में मौका दिया गया है। हालांकि रोहित शर्मा ने 4 स्पिनर्स के विषय में विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया है।

क्या बोले कप्तान रोहित

कप्तान रोहित शर्मा का कहना था कि उन्होंने 4 स्पिनर्स रखने का मन पहले से बना रखा था। उन्होंने इस मामले में कोई भी अधिक जानकारी देने से मना कर दिया। उनका कहना है कि कैरेबियन में उनकी टीम ने कई मैच खेले है और कई पाठ पढ़े भी हैं। वहां मैच 10 बजे से शुरू होना है जिसमें टेक्निकल एंगल भी जुड़ा हुआ है। पत्रकारों को जवाब देते हुए रोहित ने कहा कि “मैं इस मामले में कोई डिटेल नहीं देना चाहता, विरोधी टीम के कप्तान भी ये प्रेस वार्ता देख रहे होंगे। हम नहीं चाहते कि उन्हें हमारी आगे की रणनीति का पता लगे।”

इन स्पिनर्स को मिला मौका

भले ही रोहित ने पत्रकारों का सवाल अपने ही अंदाज़ में टाल दिया हो लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने कई मैचों का परिणाम बदला है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अगस्त 2023 के बाद से भारत के लिए कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। फिर भी IPL 2024 में उनकी शानदार वापसी ने उन्हें विश्वकप टीम में जगह दिलाई है। कुलदीप यादव का अच्छा फॉर्म उन्हें भारतीय टीम में एक महत्वपूर्ण स्पिनर का दर्जा देता है। साथ ही दो बाएं हाथ के ऑल-राउंडर रविंद्र जडेजा और अक्सर पटेल को भी टीम में जगह मिली है। मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में रोहित ने बताया कि उन्होंने 70 से 80 प्रतिशत टीम IPL से पहले ही बना ली थी। शर्मा का यह बयान उनका अपने खिलाड़ियों के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top