Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला भाजपा नेता के बेटे का शव, मचा हड़कंप

Ad

रुद्रपुरः बिलासपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए है। जहां भाजपा नेता के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव रेलवे ट्रेक के किनारे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया। इसके बाद देर शाम भाजपा नेता के बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी आगे बिलासपुर क्षेत्र में बरार कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने पर स्टेशन मास्टर ने बिलासपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी और रुद्रबिलास चौकी प्रभारी वोविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त अजय सरदार (26) पुत्र किरन सरदार के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता किरन सरदार को सूचना दे दी। मौके पर परिवारवाले बिलासपुर पहुंचे। परिवारवालों ने पुलिस को बताया तकि पत्नी से विवाद होने के बाद ट्रेन से रिश्तेदार के घर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से शराब की खाली बोतल, खाने पीने का सामान और पानी की बोतल बरामद हुई थी। बिलासपुर के कोतवाल माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि अजय के सिर के पिछले हिस्से और गर्दन में चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्ट्या युवक की मौत ट्रेन से गिरकर होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।  

photo source-rajyasameeksha

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top