Nainital-Haldwani News

उत्तराखण्ड: मकान मालिक के बेटे से हुआ युवती को प्यार तो कर लिया अगवा

Ad

रुद्रपुर: मकान मालिक के नाबालिग बेटे से 22 साल की युवती प्यार कर बैठी। उससे शादी करने के लिए उसने उसका अपहरण कर लिया। इस अपराधिक घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना रुद्रपुर की है।बेटे के गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती लड़के से शादी करना चाहती है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवती और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी वीरेंद्र प्रसाद के घर पर उत्तर प्रदेश कहरिया हजारी पट्टी कुशीनगर की रहने वाली इंद्रावती उर्फ इंदु (22) किराये पर रह रही थी। वह एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। परिजनों ने युवती इंदु पर आरोप लगाया है कि वो मकान मालिक के नाबालिग बेटे से प्यार हो गया। वह किशोर पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। इस बारे में परिजनों को पता चला तो उन्होंने हंगामा किया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को समझाया तो वह मान गयी। इसके बाद परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को किशोर अटरिया मंदिर के लिये निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि इंदु भी फैक्ट्री स घर नहीं लौटी थी। इसके बाद दोनों की तलाश की। परिजनों को शक था कि इंदु ही उनके बेटे को अपने साथ लेकर गई है। नहीं लौटी है। इसी बीच इंदु ने वीरेंद्र को फोन किया। उसने बताया कि किशोर उसके साथ है। वह और उसका जीजा प्रमोद उर्फ पिंटू किशोर को साथ ले जा रहे हैं। उसने किशोर से शादी की बात कही और फिर अपना नंबर बंद कर लिया। पुलिस ने इंदु औ जीजार प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि नाबालिग की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top