Udham Singh Nagar News

टोक्यो से आई खुशखबरी,रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार पैरा ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचे

Ad

रुद्रपुर: टोक्यो पैरा ओलंपिक के उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर निवासी बैडमिंटन प्लेयर मनोज सरकार ने ओलंपिक में पहली जीत हासिल कर ली है। उन्होंने उक्रेन के Oleksandr Chyrkov को 21-16, 21-9 से मात दी और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुनिया के नंबर तीन बैडमिंटन खिलाड़ी ने केवल 27 मिनट में मुकाबले को समाप्त कर दिया था। बता दें कि मनोज सरकार को पहले मुकाबले में प्रमोद भगत ने हराया था हालांकि उत्तराखंड में मनोज सरकार के परिचितों को उम्मीद थी कि मनोज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे। भारतीय दल में प्रमोद भगत, कृष्णा नागर, तरूण डिल्लों, मनोज सरकार और सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

 पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार पैरा ओलंपिक में भाग लेने वाले पहले उत्तराखंडी हैं। यूएस नगर जिले के रुद्रपुर इंद्रा बंगाली कॉलोनी निवासी मनोज सरकार का करियर काफी संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने बैंडमिंटन के सपने को जीने के लिए साइकिल ठीक करने का काम भी किया है लेकिन परेशानी को अपने सपनों के बीच आने नहीं दिया। वह वर्ल्ड और ओलंपिक में तीसरी रैंक पर काबिज हैं। ओलंपिक का टिकट पाने के लिए मनोज ने 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्हें साल 2018 में अजुर्न अवॉर्ड से नवाजा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top