Sports News

डबल सेंचुरी और एक ही ओवर में सात छक्के, ऋतुराज वाकई धोनी के उत्तराधिकारी हैं…

Ad

हल्द्वानी: विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने 159 रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच ऋतुराज गायकवाड बने थे। ऋतुराज गायकवाड ने इस मुकाबले में 159 गेंद पर ताबड़तोड़ 220 रन बनाए थे। गायकवाड ने यह पारी खेल कर साबित किया कि लोग उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी का उत्तराधिकारी क्यों मानते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋतुराज गायकवाड महाराष्ट्र टीम के कप्तान हैं और अब वह अपनी बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम को सेमीफाइनल में ले जाने में सफल रहे हैं। महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ने 220 रनों की पारी में 16 छक्के जड़े। जिसमें से सात छक्के एक ही ओवर में आए थे। मैच के बाद ऋतुराज गायकवाड ने महेंद्र सिंह धोनी किसी को श्रेय भी दिया। उन्होंने कहा कि धोनी का शांत व्यवहार और आचरण उन्हें काफी कुछ सिखाता है।

गायकवाड़ ने कहा कि मैच जीते या हारे लेकिन धोनी का आचरण एक जैसा रहता है और वह यह सुनिश्चित करते हैं कि टीम का माहौल एक समान रहे। ऋतुराज ने आगे कहा कि हर कोई एक मैच हारने पर केवल 15 मिनट के लिए थोड़ा शांत रहता था। लेकिन धोनी भाई प्रेजेंटेशन से वापस आते ही हमें कहते थे कि आराम करो लड़कों ऐसा होता रहता है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आईपीएल सीजन उनके करियर का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। माना जा रहा है की धोनी इसके बाद संन्यास ले लेंगे। ऐसे में चर्चा यह भी है कि ऋतुराज गायकवाड को चेन्नई की कप्तानी मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top