Nainital-Haldwani News

नैनीताल सौरभ पांडे मौत केस, महिला के घर से मिला बैग और लैपटॉप, ये नया मोड भी हो सकता है !

Ad

नैनीताल: कुछ दिन पहले राजस्थान निवासी युवक सौरभ पांडे ( Saurabh Pandey Nainital dead Body) का शव पुलिस को नैनीताल में मिला था। गोपाला सदन क्षेत्र स्थित पालिका आवास के बरामदे में सौरभ ( Saurabh Pandey Nainital Rajasthan) का शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी मच गई थी। उसकी मौत गोली लगने से हुई थी और एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को खत्म कर दिया ये माना जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

सौरभ के परिजनों ने नैनीताल पहुंचने के बाद महिला के खिलाफ संगीन आरोप लगाए थे। सौरभ घर से बिना बताए नैनीताल पहुंचा था। उसकी पहचान शहर में रहने वाली एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और लंबे वक्त से एक दूसरे को वह जानते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को जांच के दौरान युवक का बैग, लैपटाप और अन्य सामान संबंधित महिला के घर पर मिला है। सौरभ पांडे के परिवार वालों ने भी इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी थी। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से कोई भी बड़ा अपडेट नहीं दिया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

वहीं अभी तक तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। पहले इस मामले को आत्महत्या के नजरिए से देखा जा रहा था लेकिन अब ये केस मौत आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गया है। पुलिस की ओर से मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही गई है।

शहर के मल्लीताल क्षेत्र के गोपाला सदन स्थित पालिका आवास के बरामदे में शुक्रवार सुबह सिंघनिया, हनुमानगढ़, राजस्थान निवासी 25 वर्षीय सौरभ पांडे पुत्र रामलखन पांडे कर लाश मिली थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस महिला के साथ एकतरफा प्यार मेें नाकाम रहने पर इसे आत्महत्या मान रही है। शनिवार को मृतक के बड़े भाई कौत्स पांडे, चाचा ओंकार पांडे, अधिवक्ता सिद्धार्थ नायक समेत अन्य स्वजन नैनीताल पहुंचे। कौत्स पांडे ने बताया कि चार वर्षों से महिला और सौरभ के बीच रिश्ता था। जिसके बारे में भोपाल में सौरभ के साथ रहने वाले अन्य दोस्तों को भी जानकारी थी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top