Uttarakhand News

उत्तराखंड में 16 अगस्त से खुल जाएंगे कक्षा छह से लेकर आठवीं तक के स्कूल,स्पेशल बजट जारी

उत्तराखंड में 16 अगस्त से खुल जाएंगे कक्षा छह से लेकर आठवीं तक के स्कूल,स्पेशल बजट जारी
Ad

देहरादून: राज्य सरकार ने कक्षा 6 से 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 16 अगस्त से प्रदेश के स्कूल इन कक्षाओं के लिए भी खुलने शुरू हो जाएंगे। इस संबंध में एसपीडी बंशीधर तिवारी द्वारा स्कूलों को निर्देशित भी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रथम चरण में दो अगस्त से नवीं से 12 वीं तक के स्कूल खोल दिए गए थे। लिहाजा कोरोना काल का असर हर कक्षा के छात्रों पर पड़ा है। इसलिए अब संक्रमण में कमी आने के बाद सरकार पढ़ाई के संचालन हेतु भी ज्यादा देरी नहीं करना चाहती।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: एक फोटो ने तोड़ दी युवती की शादी, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार को आढ़े हाथों लेने आए कांग्रेस विधायक ने प्रेस वार्ता में सुना दी रामकथा

यही कारण है कि अब कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्रों को भी स्कूल आ कर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ ही संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। एसपीडी बंशीधर तिवारी ने बताया कि अब दूसरे चरण में बाकी जूनियर स्कूलों को खोलने जा रहा है। कोविड संक्रमण को देखते हुए विभाग पहले ही एसओपी जारी कर चुका है। 

बता दें कि 16 अगस्त से प्रदेश के करीब 4100 जूनियर हाईस्कूल खुल जाएंगे। इन सभी स्कूलों में सेनेटाइजर, मास्क आदि सरकार मुहैया कराएगी। इतना ही नहीं बल्कि इन स्कूलों की भोजनमाताओं के लिए एप्रेन, हेड कवर और दस्ताने भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: उन्मुक्त चंद ने 28 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू,इन विधायकों को प्रवेश मिलना होगा मुश्किल

कक्षा 6 से कक्षा 8 के 5234 स्कूलों में से 4156 के लिए सरकार ने विशेष कोविड बजट भी जारी किया है। इन स्कूलों को छात्र संख्या के अनुसार 400 से एक हजार रुपये की विशेष ग्रांट दी गई है। जिसके आदेश एसपीडी बंशीधर तिवारी ने दिए।

बता दें कि राज्य में  16 से 25 छात्र संख्या के स्कूल 961 हैं। जबकि 26 से 50 छात्र संख्या वाले 1549 स्कूल, 51 से 100 छात्र संख्या वाले 1076 स्कूल, 100 से 200 तक छात्र संख्या वाले 429 स्कूल और 201 से ज्यादा छात्र वाले 141 स्कूल हैं।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: बाहर जाकर जन्मदिन मनाने की जिद ने ले ली दो दोस्तों की जान

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के इन इलाकों से दूर होगी जलभराव की समस्या, कैबिनेट मंत्री भगत ने 20 दिन का समय दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top