Nainital-Haldwani News

शैमफॉर्ड स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, युवाओं की वैज्ञानिक सोच ने सभी को किया प्रभावित

Ad

हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के द्वारा अंर्तविद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। ‘इनफिनिटी-द बाउंडलेस वर्ल्ड’ थीम पर बच्चों ने मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी में एग्रीकल्चर, एनर्जी, हेल्थ, एनवायरमेंट, रिसोर्स सबस्टेंस और डेली नीड्स पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किये गए।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत, जैव ऊर्जा अनुसंधान रक्षा संस्थान भारत सरकार के वैज्ञानिक डॉ० अंकुर अग्रवाल, नंद किशोर अधिसाशी अभियंता जल संस्थान हल्द्वानी, विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट (अधिवक्ता), प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी दो केटेगरी में आयोजित की गयी।

सीनियर केटेगरी में निमोनिक स्कूल प्रथम, शेमफोर्ड स्कूल द्वितीय, एवर ग्रीन स्कूल तृतीय स्थान पर रहा तथा इंद्रा एकेडेमी को बेस्ट इनोवेटिव आईडिया के लिए पुरस्कृत किया गया। जूनियर केटेगरी में ऑरम द ग्लोबल स्कूल प्रथम, शेमफोर्ड स्कूल द्वितीय, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल तृतीय तथा शेमफोर्ड स्कूल को बेस्ट इनोवेटिव आईडिया के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया गया।

बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाये। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डिबेर के वैज्ञानिक डॉ० अंकुर अग्रवाल, इंजीनियर नंदकिशोर अधिसाशी अभियंता जल संस्थान हल्द्वानी रहे। डॉ० अंकुर अग्रवाल ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपने प्रोजेक्ट्स का गहन अध्ययन किया है और सभी भविष्य में अच्छे वैज्ञानिक बनेंगे और और उनके इनोवेटिव आइडियाज का लाभ सभी को मिलेगा।

इंजीनियर नंद किशोर ने सभी बाल वैज्ञानिकों की सराहना की और उन्होंने बच्चों को कम लागत के प्रोजेक्ट्स पर काम करने पर बल दिया जिसका कार्यान्वयन सरकार या संस्था द्वारा आसानी से हो सके। उन्होंने बच्चों को एलन मस्क का उदहारण देते हुए नए इनोवेशन के लिए मोटीवेट किया।

विद्यालय द्वारा आयोजित अंर्तविद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्यालय प्रबंध समित की सराहना की इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top