Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में होंगे सीनियर व अंडर-23 ट्रायल, कुछ देर पहले हुआ तारीखों का ऐलान

Ad

हल्द्वानी: युवा खिलाड़ियों का इंतजार खत्म हो गया है। ट्रायल की तारीखों का इंतजार खत्म हो गया है। जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियो के लिए ट्रॉयल 17 अक्टूबर से कराये जाएंगे।जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि सीनियर खिलाड़ी और अंडर-23 के खिलाड़ियों के ट्रॉयल 17 अक्टूबर से हिमालयन क्रिकेट ग्राउंड कमलवागांजा हल्द्वानी में सवेरे 7 बजे से प्रारंभ हो जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

सीनियर खिलाड़ियों के ट्रॉयल 17/18/19 व 20/21/22 को अंडर-23 के ट्रायल संपन्न होंगे। सीनियर और अंडर-23 में 171 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।ट्रायल में कोविड-19 के नियमो को ध्यान में रखते हुऐ एक दिन 50 खिलाड़ियो को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जायेगी।ट्रायल में सभी खिलाड़ी सफेद किट के साथ मैदान में पहुंचना होगा। कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि जो खिलाड़ी छूटे हुऐ है वे सभी सवेरे समय से आकर ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

महिला सीनियर/अंडर-23/अंडर-19 ट्रायल 16 अक्टूबर से देहरादून में

जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि महिला सीनियर के ट्रॉयल 17 से अक्टूबर से अंडर-23, 22 अक्टूबर से,अंडर 19 से 28 अक्टूबर से देहरादून के क्रिकेट जी एस आर एकेडमी देहरादून में होंगे। जिले की सभी महिला खिलाडी जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन में करवाया है वे समय पर देहरादून ग्राउंड में पहुँचे। ज्ञात रहे नैनीताल जिले में 40 महिला खिलाड़ियो ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।छूटे खिलाड़ी ट्रायल के दिन सवेरे भी ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top