Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड:पर्यटन सीजन के आते ही देह व्यापारी एक्टिव, व्हाटसएप से पति-पत्नी चला रहे थे रैकेट

Ad

रुद्रपुर: पर्यटन सीजन के शुरू होने के बाद उत्तराखंड के पर्यटक स्थल के सटे शहरों में देहव्यापार के मामले सामने आने लगते हैं। कुमाऊं में नैनीताल जिले से हल्द्वानी और रुद्रपुर जैसे मैदानी क्षेत्र सटे हुए हैं और यहां इस तरह के कई मामले पकड़े गए हैं। हल्द्वानी के बाद रुद्रपुर में देहव्यापार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां भी पति और पत्नी सेक्स रैकेट चला रहे थे। एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चैकिंग में पता चला कि व्हाटसएप चैट के जरिए ये पूरा खेल चल रहा था। ग्राहकों को मोबाइल पर युवतियों की फोटो भेजी जाती थी।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्य महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, रेखा टम्टा, कांस्टेबल नारायण दत्त और भूपेंद्र सिंह के साथ ही एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के कांस्टेबल आसिफ हुसैन और विनोद कन्याल के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि आवास विकास से जनता इंटर कालेज की ओर दो युवक और दो युवतियां हैं। इस पर टीम जनता इंटर कालेज के पास पहुंची तो दो युवक और दो युवतियां मोबाइल पर लगे हुए थे और पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि विप्लव नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल चैक किए तो वाट्सएप चैट में युवतियों की फोटो भेजकर पैसों की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। पूछताछ में विप्लव ने बताया कि वह अपनी पत्नी राखी बेगम और सुकुमार व प्रिया ये पूरा धंधा चलाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top