Jobs

SGPGI ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Ad

Job News: SGPGI jobs 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) लखनऊ की ओर से नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन समेत अन्य कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 8 जून से शुरू कर दी गई है जो 25 जून 2024 तक जारी रहेगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए (SGPGI) की ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर कर सकते हैं। ( SGPGI Jobs 2024 )

ADVERTISEMENTS Ad

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 419 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जूनियर इंजीनियर टेलिकॉम-1, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट- 9 , स्टेनोग्राफर- 20 पद, रिसेप्शनिस्ट- 19, नर्सिंग ऑफिसर- 260, पर्फ्युजनिस्ट- 05, टीचिंग रेडियोलॉजी- 15, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट- 23 , टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी)- 09, टेक्निकल असिस्टेंट (न्यूरो-ओटोलॉजी)- 02, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट- 02 , कनिष्ठ व्यावसायिक चिकित्सक- 02, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट- 07, टेक्नीशियन (डायलिसिस)-37 , सेनेटरी इंस्पेक्टर ग्रेड-I- 08 पदों पर भर्ती होगी। ( SGPGI Recruitment 2024 )

आवेदन शुल्क

बात करें आवेदन शुल्क की तो जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 708 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। ( SGPGI Recruitment 2024 Fees )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top