Nainital-Haldwani News

नीम करौली बाबा की शक्तियों से ठीक हुए अभिनेता शक्ति कपूर,वीडियो में कहा अब आऊंगा कैंची धाम

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड की पहचान देवों के वास की वजह से है। उत्तराखंड पहुंचने वाले ज्यादातर लोग देवी-देवताओं के दर्शन जरूर करते हैं। यहां तक की पर्यटक भी देवस्थल जाना नहीं भूलते हैं ताकि उनके यात्रा के दौरान भगवान का आर्शीवाद उन पर बना रहे। इसके अलावा कैंची धाम पर भी लाखों लोगों की आस्था है। बाबा के चमत्कार ने कई लोगों की जिंदगी को बदल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले साल भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी कैंची धामी पहुंचे थे। कैंची बाबा ने विराट के करियर को नई उडान दी है। बाबा के दर्शन करने के बाद से विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 4 शतक जमा चुके हैं। विराट की कामयाबी के पीछे बाबा का हाथ है और इस बारे में पत्नी अनुष्का शर्मा बार-बार सोशल मीडिया के माध्यम से उनका धन्यवाद कर फैंस को बताती है।

वहीं अब अभिनेता शक्ति कपूर भी नीम करौली बाबा की शक्तियों के मुरीद बन गए हैं। इस बारे में खुद अभिनेता से सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लाखों लोगों को बताया।  बाबा के दर्शन करने वह जल्द ही कैंची धाम पहुंचेंगे ऐसी उन्होंने इच्छा जताई है।

वीडियो में शक्ति कपूर कहते हैं कि पिछले दिनों वह काफी बीमार थे। उनके किसी मित्र ने कैंची धामी से प्रसाद के तौर पर उन्हें एक कंबल भेजा और उसे ओढ़ते ही उन्होंने नई ऊर्जा महसूस की है। इसके बाद से वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा को सच्चे मन से याद करने वालों को नीम करौली बाबा कभी मायूस नहीं करते हैं। नीम करौली के दर पर जाने वाला व्यक्ति कभी खाली हाथ नही लौटता है। उन्होंने जल्द कैंची धाम पहुंचकर बाबा के समक्ष शीश झुकाने की इच्छा जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top