Nainital-Haldwani News

दिल्ली से कैंची धाम आना हुआ आसान, KMVN आपको कराएगा कुमाऊं में तीर्थयात्रा

Ad

Nainital News: KMVN: कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा आदि कैलाश यात्रा कराए जाने के साथ ही कुमाऊं के विभिन्न पर्यटक स्थलों में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष पैकेज की शुरुआत की है। कुमाऊँ मंडल विकास निगम के एमडी संदीप तिवारी ने बताया कि इस पर्यटन सीजन में जून महीने तक कुमाऊं मंडल विकास निगम को 12 करोड़ का फायदा हुआ है। इसके अलावा आदि कैलाश यात्रा मानसून के चलते रोकी गई है। सितंबर माह से पुनः यह यात्रा शुरू की जाएगी जिसको और भी सुविधाजनक और यात्रियों के लिए आकर्षक पैकेज वाला बनाया जाएगा। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग आदि कैलाश यात्रा कर सकें। पैकेज में 5 हजार रुपए की छूट दी गई है। काठगोदाम से आदि कैलाश यात्रा का पैकेज 45000 से घटकर 40 हजार रुपए कर दिया गया है। जबकि धारचूला से आदि कैलाश यात्रा के 35000 की जगह 30000 रुपए देने होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही कुमाऊं की सुंदर वादियों में पर्यटन की दृष्टि से प्राकृतिक नजारों के बीच कुमाऊँ मंडल विकास निगम के टूरिस्ट गेस्ट हाउस भी पर्यटकों के लिए हमेशा खुले रहते हैं जहां पर्यटकों को कुमाऊँनी व्यंजन परोसे जाते हैं और उन्हें उत्तराखंड के संस्कृति की जानकारी भी दी जाती है, रोप वे और केव गार्डन जैसे साहसिक पर्यटन क्षेत्र भी पर्यटकों के लिए विकसित किए जा रहे हैं लिहाजा बेहतर सुविधा के चलते इस साल जून महीने तक निगम द्वारा 12 करोड़ का लाभ प्राप्त किया गया है। एमडी संदीप तिवारी ने बताया कि आगे भी पर्यटकों के लिए मानसून सीजन में विशेष छूट दी जा रही है।

इसके अलावा कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने दिल्ली से कैंची धाम तक की तीर्थ यात्रा की शुरुआत भी की है। इसको लेकर निगम की ओर से बुकिंग शुरू कर दी गई है। पैकेज में निगम ने रुकने के साथ ही खाने की व्यवस्था शामिल की है। इसी तरीके से जागेश्वर यात्रा बैजनाथ यात्रा समेत कई तीर्थ स्थानों की यात्रा भी शुरू कर दी है। इस पैकेज की जानकारी के लिए आप 8650002520, 9520864206, 9520864207 और 9520864208 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top