Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग बदली, एक अन्य ट्रेन हुई निरस्त

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम से दिल्ली के लिए चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के टाइम टेबल में बदलाव किया हया है। इसके अलावा मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर को दो दिन के लिए निरस्त कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्रपुर स्टेशन में एनआई का कार्य होना है। इसके चलते लालकुआं से चलने वाली लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर (ट्रेन संख्या 05331/05332) 29 और 30 अगस्त को जनता को सेवा नहीं देगी। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि काठगोदाम से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12039) भी 29 और 30 अगस्त को निर्धारित समय 3:10 के बजाय दो घंटे देरी से चलेगी। यानी इन दो तिथियों पर यह ट्रेन शाम को 5:10 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन कुमाऊं से चलने वाली हाईटेक ट्रेन है। कुमाऊं भर के लोग इस ट्रेन पर निर्भर रहते हैं। खास बात ये है कि ट्रेन कम वक्त में गंतव्य तक पहुंचा देती है और यात्रियों का वक्त भी बचता है। यह ट्रेन दिल्ली से काठगोदाम के लिए सुबह चलती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top