Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी शैमफोर्ड स्कूल को बेटियों ने वॉलीबॉल में बनाया चैंपियन

Ad

हल्द्वानी: न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआ में 12 से 13 अक्टूबर के बीच किया गया। खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग के लिए किया गया। अंडर 14 बालिका वर्ग वॉलीबॉल में शैमफोर्ड स्कूल की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।

ADVERTISEMENTS Ad

गोला फेंक में अंडर 14 आयु वर्ग में मयंक नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक टीम के लिए चयनित हुए। गुरुवार को आयोजित अंडर 17 खो-खो बालक वर्ग में शैमफोर्ड स्कूल उपविजेता रहा। एथलेटिक्स 200 मीटर में लक्ष्य ऐरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ब्लॉक स्तरीय टीम में अपनी जगह बनाई। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ मोहन बिष्ट, विधायक लालकुआं तथा विशिष्ट अतिथि लाल चंद्र सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत लालकुआं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर खेल संयोजक कमलेश कुमार खर्कवाल प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं, बीसी भट्ट अध्यक्ष पत्रकार एसोसिएशन लालकुआं, उमेश राणा व कृष्ण उप्रेती आदि मौजूद रहे। खेल महाकुंभ में अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट एवं प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने हर्ष जताया और ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top