Nainital-Haldwani News

शेमफोर्ड स्कूल ने बच्चों को दिया मानवता का मंत्र, जिले में सबसे पहले TB के 5 मरीजों को लिया गोद

Ad

हल्द्वानी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय साहित्य कार्यक्रम के अंतरगत जनपद नैनीताल के नगर निगम हल्द्वानी सभा में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त अभियान का शुभारम्भ माननीय अजय भट्ट केंद्रीय रक्षा मंत्रालय पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा किया गया। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर नैनीताल जिले से सर्वप्रथम 5 तपेदिक (Tuberculosis) रोगियों को गोद लेने वाले शेमफोर्ड सिनियर सेकंडरी स्कूल हल्द्वानी के चैयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता दया सागर बिष्ट को माननीय केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट द्वारा समानित किया गया। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए दया सागर बिष्ट का आभार प्रकट कर उनके इस कार्य की सराहना की और स्वयं भी कुछ मरीजों को गोद लेने की बात कही और भारत सरकार द्वारा मरीजों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी लोगो को आगे बढ़कर इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया। आगे पढ़ें…

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट सचिव जिला प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, डॉ भागीरथी जोशी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, डॉ रश्मी पंत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, डॉ राजेश ढकरियाल वरिष्ट जिला क्षय रोग अधिकारी नैनीताल, डॉ मनोज कांडपाल नगर स्वास्थ्य अधिकारी हल्द्वानी, डॉक्टर राहुल दास पाल अजय भट्ट कार्यक्रम समन्वय कमल बचखेती व भाजपा के कई वरिष्ट पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top