
Uttarakhand | Dehradun | Ghantakarna Devta : श्री घण्टाकर्ण देवता के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। वर्ष 2027 में श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक किया जाएगा। देहरादून में आयोजित श्री घण्टाकर्ण राष्ट्रीय विकास समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

रविवार 22 नवंबर को टिहरी नगर के निकट बंगाली कोठी में समिति की आम बैठक हुई। इसमें आगामी कथा के आयोजन की तारीख और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं की सहमति के बाद तीन दिवसीय आयोजन की तिथि तय की गई।
समिति के अध्यक्ष सुशांत गैरोला ने कहा कि 8, 9 और 10 जनवरी 2027 को श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा आयोजित होगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना तथा आराध्य देवता के प्रति आस्था को मजबूत करना है।
बैठक में वक्ताओं ने उत्तराखंड की लोकदेवताओं से जुड़ी परंपराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकदेवताओं से जुड़ी मान्यताएं प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा हैं। समिति ने कथा आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और सभी से सहयोग की अपील की।
बैठक में शेखरानंद बिजल्वाण, लाखोराम बिजल्वाण, सुरेंद्र दत्त बिजल्वाण, दीपक बिजल्वाण, सुधीर बिजल्वाण, सुशांत गैरोला, वैभव खंडूड़ी, आशीष नौटियाल, रामप्रसाद नौटियाल, कुंदन लाल बिजल्वाण, मुनी नौटियाल, प्रीती नौटियाल, सरिता भट्ट, जगमोहन सजवाण, महेशचंद्र बिजल्वाण, महेश चंद्र गैरोला, सीताराम सिंह सजवाण, ओमप्रकाश बिजल्वाण, सुंदर सिंह सजवाण, मुरारीलाल बिजल्वाण, एमएस सजवाण, मदन सिंह सजवाण और प्रशांत नौटियाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।





