Uttarakhand News

उत्तराखंड के इस गांव में भीषण अग्निकांड, 30 भवन जलकर राख

Ad

Uttarkashi | Mori | Fire : उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में मंगलवार को भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि एक भवन में लगी आग के दौरान रसोई गैस सिलिंडर फट गया…जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आसपास के भवनों तक फैल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लकड़ी से बने भवन होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा तो मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

ग्रामीण बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे रहे। साथ ही आग को दूसरे भवनों तक फैलने से रोकने की कोशिश भी की गई। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि कई भवनों को बचाने का मौका नहीं मिल पाया।

इस अग्निकांड में प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। भवनों के साथ उनमें रखा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया है।

तहसीलदार सरदार सिंह चौहान ने कहा कि पवाणी गांव में आग लगने की सूचना मिली है। जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। टीम से घटनास्थल की स्थिति और नुकसान की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top