
BJP : Vinod Mehra : Nainital : भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिले के पूर्व सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा को प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें मीडिया संपर्क विभाग का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति पर विनोद मेहरा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।
भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि विनोद मेहरा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का अनुभव है। विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनावों के दौरान उन्होंने पार्टी के मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी निभाई है। उनके इस अनुभव का लाभ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को मिलने की उम्मीद है।
विनोद मेहरा की नियुक्ति पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला और जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।





