Almora News

जीती रहो बिटिया, अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने डेनमार्क में रौशन किया भारत का नाम

Ad

अल्मोड़ा: देवभूमि की बेटियां अब जिले, शहर या भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने टैलेंट से डंका बजा रही हैं। उत्तराखंड से निकल कर विश्वभर में भारत का नाम रौशन करने की लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है। अल्मोड़ा की बैडमिंटन खिलाड़ी अदिति भट्ट ने डेनमार्क में चल रहे थॉमस व उबर कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत को पांच साल में पहली बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचानें में गजब का योगदान दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली 18 वर्षीय अदिति भट्ट बैडमिंटन की चैंपियन खिलाड़ी बन कर उभर रही हैं। अपनी इस उपलब्धि से हर कोई अदिति ने हर किसी का ध्यान खींचा है। अल्मोड़ा की बिटिया को बेहतर खेल के कारण ही थॉमस व उबर कप के लिए भारतीय दल में चुना था। अदिति ने अपने चयन को साबित करते हुए इतिहास रच दिया।

दरअसल अदिति भट्ट के कारण ही भारतीय बैडमिंटन टीम 5 साल के बाद क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही। गौरतलब है कि 9 से 17 अक्टूबर तक डेनमार्क में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। भारतीय टीम ने सिन्धु व चोटिल साईंना नेहवाल की अनुपस्थिति में भी डेनमार्क में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

आदिती भट्ट की तारीफ होनी जरूरी भी है। उन्होंने एकल में ज़बरदस्त प्रदर्शन कर अन्तरराष्ट्रीय बैडमिंटन जगत का ध्यान जो अपनी ओर आकर्षित किया है। बता दें कि पहले मैच में भारत ने स्पेन को 3-2 से हराया, जिसमें आदिती भट्ट ने महिला एकल में स्पेन की अनिया सेटरेन को सीधे सेटों में 21-16 व 21-14 से हराया।

इसके बाद अदिति ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जहां दूसरे मैच में भारत स्कॉटलैंड को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। वहीं इस मैच में भी आदिती ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्कॉटलैंड की राचेल सुगदेन को आसानी से 21-14 व 21-8 से हराया। हालांकि भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल नहीं कर पाई।

इस मुकाबले में भारतीय टीम की थाईलैंड से 5-0 से हारने के बावजूद आदिती भट्ट ने अपने एकल मैच में ज़बरदस्त संघर्ष किया। आदिति दुनिया की टॉप 13 में शामिल बुसानन से 16 -21, 21-18 व 15 -21 से तीन सेटों में हारी। मगर हारने से पहले ही भारतीय टीम और अदिति ने इतिहास रच दिया था। जिसके लिए पूरे देशभर से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top