Regional News

ट्रेन के नीचे आने से सिडकुल कर्मचारी की मौत

Ad

किच्छा: चलती ट्रेन पकड़ना बरेली निवासी युवक के लिए खतरनाक साबित हुआ। ट्रेन में चढ़ते हुए  युवक का पैर फिसलने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक का नाम प्रभाकर त्रिपाठी (30) था वह बरेली के पंजाबपुरा का रहने वाला था। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। वह काम पर आने के लिए कंपनी ( रुद्रपुर) से रोज अपडाउन करता था। शनिवार को रोजाना की तरह बरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने को किच्छा रेलवे स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन चल चुकी थी। उसने भागकर ट्रेन पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह  नियंत्रण खो बैठा और ट्रेन के नीचे चला गया और उसके दोनों पैर कट गए। ट्रेन के गुजरने के बाद रेलवे कर्मियों की जब उस पर नजर पड़ी तो वह उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां उपचार के दौरान प्रभाकर ने दम तोड़ दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

news source-danik jagran

ADVERTISEMENTS Ad
To Top