Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः टूट गई ननद-भाभी की सांसों की डोर, दोनों की शादी को नहीं हुआ था सालभर

Ad

Haldwani news: एक बार फिर सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को छीन लिया। शहर में शादी समारोह में शामिल होने जा रही ननद-भाभी की स्कूटी को रविवार देर शाम ओपन यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। दोनों महिलाओं ने हेलमेट पहना था। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंकज की शादी दो माह पहले ही कविता हुई थी जबकि पंकज की बहन सविता की शादी आठ महीने पहले हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक, डहरिया स्थित नीलियम कॉलोनी निवासी कविता नोलिया (25 ) पत्नी पंकज नोलिया अपनी ननद सविता बिष्ट (30) के साथ तीनपानी के पास शादी समारोह में जा रही थीं। कविता के जेठ मदन नोलिया ने बताया कि शाम करीब सात बजे दोनों स्कूटी से निकली थीं। स्कूटी कविता चला रही थी। उनके पीछे दूसरे वाहन से पिता और छोटा भाई जा रहा थे। पंकज के पिता नोलिया एचएमटी रानीबाग से रिटायर्ड हैं, अपने साथ काम करने वाले सहयोगी के बेटे के विवाह समारोह में तीनपानी जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों महिलाएं स्कूटी से दूर जाकर छटकीं। पति की सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने दोनों महिलाओं को एसटीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिए हैं। ट्रक कब्जे में ले लिया है। बहरहाल, सोमवार सुबह जिसने भी ननद- भाभी की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनी, वह शोक में डूब गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top