Uttarakhand News

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में SIT को बाइक और स्कूटी मिली, इन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया

Ad

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्या मामले में एसआईटी को कामयाबी मिली है. इस हत्याकांड से संबंधित ग्रे कलर की एक्टिवा और ब्लैक कलर की पल्सर मोटरसाइकिल एसआईटी ने बरामद की है. इसके साथ ही एसआईटी रिसोर्ट में पूर्व में काम कर चुके दंपत्ति और अन्य कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. अंकिता भंडारी हत्याकांड देश की नजर उत्तराखंड की तरफ मोड़ दी है. अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़को पर उतर आए हैं और आरोपियों के लिए फांसी मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही अंकिता को जल्द से जल्द इंसाफ मिले, लोग इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर करने की भी मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top