Uttarakhand News

दिल्ली के कैंट इलाके में बंद केंटर में सोए 6 लोगों की दम घुटने से मौत, मृतक उत्तराखण्ड के निवासी

Ad

नई दिल्ली: दिल्ली के कैंट इलाके में बंद केंटर में सोए 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।  सभी लोग जिनकी मौत हुई है दिहाड़ी मजदूर थे। सभी मृतक उत्तराखंड के रहने वाले हैं और दिल्ली कमाई करने आए थे।मृतकों में से चार लोगों की पहचान पंकज, कमल, अनिल और अमित के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

ये सभी लोग शादियों में कैटरिंग सेवा देने का काम करते थे। सोमवार की रात ये सभी सेंट्रल स्‍कूल-4 के परिसर में शादी समारोह में कैटरिंग सर्विस देने के लिए ही आए थे। रात 1.0 बजे तक फंक्‍शन खत्म होने के बाद सभी केंटर के अंदर सो गए।उन्होंने केंटर के अंदर तंदूर जला रखा था, जिसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

मंगलवार को दोपहर 1.0 बजे जब उनके दूसरे साथी उन्हें उठाने गए, तब सभी मृत मिले। सभी शवों को डीडीयू अस्‍पताल पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top