Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 52 लाख रुपए की स्मैक पकड़ी गई, छोले भटूरे की ठेली लगाता है आरोपी

Ad

हल्द्वानी: पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 52 लाख की स्मैक बरामद की। आईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने संयुक्तरूप से खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि  एसओजी और पुलिस ने संयुक्तरूप से एक स्मैक तस्कर को दबोचा। आरोपी के पास से लाखों की स्मैक बरामद हुई है। जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजन की तैयारी चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, एसओजी नैनीताल और कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामपुर रोड बेलबाबा के पास चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार नंबर यूके-06एएस-4218 को रोका। इस दौरान जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो कब्जे से ’522 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेन्द्र पाल पुत्र बुद्वसेन निवासी गांव बिहारीपुर ऑवला थाना अलीगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 पूछताछ में बताया कि वह चंडीगढ़ में छोले भटूरे की ठेली लगाता है। होली की छुट्टियों में अपने घर आया था। अधिक रूपये के लालच में उसने मिलक रामपुर निवासी वीरपाल से स्मैक सस्ते दामों में खरीदी। वह स्मैक को हल्द्वानी एवं पहाड़ में बेचने की योजना बनाकर आया था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। स्मैक तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चैधरी, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, टीपी नगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी, उनि प्रवीण कुमार,कुन्दन कठायता, त्रिलोक सिंह, दिनेश नगरकोटी, भानू प्रताप, अनिल गिरी, तारा सिंह और अनिल टम्टा शामिल रहे। आईजी कुमांऊ निलेश आनन्द भरणे 20 हजार रूपये और एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 5 हजार रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषण की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top