Nainital-Haldwani News

सब प्रभु की लीला है, हल्द्वानी में दिवंगत पति के जन्मदिन पर पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

सब प्रभु की लीला है, हल्द्वानी में दिवंगत पति के जन्मदिन पर पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
Ad

हल्द्वानी: कभी खशी तो कभी गम, इसी तरह कटता है जीवन। हल्द्वानी के एक परिवार की आंखों में खुशी के आंसु हैं। घर में बेटे का जन्म हुआ है। इससे भी खास बात ये है कि बेटे ने अपने दिवंगत पिता के जन्मदिन पर जन्म लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रगति बिहार, पुरानी आइटीआइ निवासी 30 वर्षीय कमलेश दुमका की 31 मई को कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई थी। ज्वैलरी की दुकान पर काम कर खर्च निकालने वाले कमलेश के परिवार में उनकी 25 वर्षीय पत्नी बबीता दुमका के अलावा माता-पिता, भाई व बहन रहते हैं।

घर का खर्चा चलाने वाले की असमय मृत्यु हो जाने से भारी संकट आ गया था। हालांकि तब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त पिता हरिशंकर ने सभी का हौसला बढ़ाया। बता दें कि तीन वर्ष पहले ही बबीता की शादी से कमलेश से हुई थी। पति की मौत के समय वह सात माह की गर्भवती थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में युवाओं की बल्ले बल्ले, विभिन्न विभागों के इन 1500 पदों पर होंगी भर्तियां

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के पत्रकारों का होगा दिल्ली में सम्मान,डिजिटल मीडिया में बनाई पहचान

महिला अस्पताल ने 16 से 19 अगस्त तक डिलीवरी की तारीख दी थी। मगर चिकित्सकीय जांच में गर्भनाल फंसने के चलते 16 अगस्त को ही आपरेशन से नवजात बेटे का जन्म हुआ। ये तारीख पूरे परिवार के लिए अधिक खास इसलिए बन गई क्योंकि मृतक कमलेश का जन्मदिन भी 16 अगस्त को होता था।

इस दौरान बबीता का हौसला बढ़ाने वाली चाइल्ड लाइन समन्वयक पुष्पा कांडपाल ने बताया कि बच्चे को वात्सल्य योजना का लाभ दिया जा रहा है। औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बता दें कि घर में नन्हे मेहमान के आने के बाद कुछ हद तक रौनक भी वापिस लौटी है। दाद-दादी समेत हर कोई नम आंखों से बच्चे को प्यार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: काठगोदाम:निर्मला स्कूल के पास नहर में मिला बागेश्वर निवासी युवक का शव

यह भी पढ़ें: नैनीताल: एक मैसेज के वजह से हुई पर्यटक दीक्षा मिश्रा की हत्या, कबाड़ी इमरान ने बताई सच्चाई

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर दूर होगी टेंशन, पेट्रोल पंप में लगाए जाएंगे चार्जिंग प्वॉइंट

यह भी पढ़ें: एक्शन में पिथौरागढ़ डीएम आशीष चौहान, लापरवाही मिलने पर अधिकारियों का वेतन रोका

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top