Viral

“छोटी बच्ची हो क्या…” इंटरनेट पर धूम मचाने वाले डायलॉग पर गाना भी बन गया, देखें वायरल वीडियो

Ad

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Bollywood actor Tiger Shroff) का एक डायलॉग आजकल सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। डायलॉग “छोटी बच्ची हो क्या” इन दिनों सोशल मीडिया (Chhoti bachhi ho kya dialogue) का इस्तेमाल कर रहे हर व्यक्ति की जुबान पर है। इसे लेकर काफी जोक्स भी बन रहे हैं। कई सारी वीडियो भी बन रही हैं। अब तो इस डायलॉग को लेकर गाना (Song on famous dialogue) भी बन गया है। यह गाना भी खूब वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोशल मीडिया से ही मशहूर हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते (Music producer Yashraj Mukhate) ने “छोटी बच्ची हो क्या” को एक नए अंदाज में प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया है। यशराज मुखाते ने इस डायलॉग का एक सॉन्ग बनाकर यूट्यूब (Viral on youtube) पर शेयर किया है। जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

यशराज मुखाते के साथ गाने की वीडियो में रूही दोसानी और नील ने भी काम किया है। तीनों इस गाने पर डांस कर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो यूट्यूब पर लाखों व्यूज पा चुका है। गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 (Heropanti 2 film got released recently) फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Tara Sutariya & Nawazuddin Siddiquie) लीड रोल में नजर आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top