Sports News

मुख्यमंत्री का नाम लेकर रणजी क्रिकेटर ने ठगे 40 लाख रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad

imaginary image

नई दिल्ली: क्रिकेटर… नाम सुनकर लोगों को सबसे पहले पैसा नदर आता है लेकिन इसके पीछे की मेहनत नहीं। हां कई बार किस्मत साथ नहीं देती है लेकिन मेहनत ना करके शॉर्टकट अपनाना गलत रास्ते पर ले जाता है… फिर वह अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। ऐसा ही एक रणजी ट्रॉफी प्लेयर के साथ हुआ… टीम से बाहर होने के बाद वह आर्थिक तंगी का शिकार होने लगा और ठगी करने लगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला आंध्र प्रदेश से सामने आ रहा है। 25 साल के क्रिकेटर बुदुमुरु नागराजू पर सीएम का नाम लेकर 40 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पहले भी 2018 से 2020 के बीच 10 केसों में गिरफ्तार किया गया था। अब उसे 9 अन्य केसों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जो अस्पताल, रियल स्टेट सहित कई कंपनियों की ओर से दर्ज कराया गया था। युवा क्रिकेटर खुद को मंत्री केटी रामा राव का निजी सचिव बताकर कॉर्पोरेट कंपनियों को फोन करता था। इसके अलावा की बार वह राव के तेलंगाना के सीएम बनने की बात कहकर ठगी करता था। नागराजू एमबीए पास है और आंध्र प्रदेश की ओर से 2014 और 2016 में रणजी में टीम का सदस्य रहा था।

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार के जानकारी दी कि नागराजू कॉर्पोरेट कंपनियों और संस्थाओं को फोन करता था। वह खुद को मंत्री केटी रामा राव का निज सचिव भंडारी तिरुपति बताता था। वह लोगों से कहता था कि मंत्री तेलंगाना के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी क्रिकेटर एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह के लिए कंपनियों से पैसों की मांग करता था।

वह कहता था कि इन पैसों से विज्ञापन दिया जाएगा और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। उसने इस तरह से 9 कॉर्पोरेट कंपनियों से 39,22,400 रुपए की ठगी कर चुकी। पुलिस को आरोपी का फोन और उसके पास से 10 लाख रुपए मिले हैं। पुलिस का कहना है कि आंध्र प्रदेश की ओर से रणजी खेलता था, जहां खिलाड़ी को अच्छा पैसा मिलता है। उसे लग्जरी जिंदगी आदत थी लेकिन टीम से बाहर होने के बाद उसे पैसों की तंगी होने लगी। इस कारण उसने ठगी करना शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top