Sports News

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, सुरेश रैना भारत लौटेंगे

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका सुरेश रैना ने भारत आने का लिया फैसला

कोरोना महामारी के कारण आईपीएल का 13 वां सीजन यूएई में 19 सितंबर को आयोजित होना वाला है लेकिन इस बार के आईपीएल में पहले ही इंगलैंड के कई खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। और चेन्नई सुपर किंग्स के धुरंधर खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी भारत आने का फैसला ले लिया और अब वह इस पूरे सीजन में आईपीएल के एक भी मैच नहीं खेलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दे ये जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है और सुरेश रैना के निजी कारणों से आईपीएल ना खेलने व भारत आने की सूचना दी है। सुरेश रैना ने भारत वापिस आने का कारण अभी स्पष्ट रूप से नहीं बताया। साथ ही यह जानकारी भी दी है कि चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना और उनके परिवार को पूरा सहयोग देगी।

टीम का ट्वीट

कुछ दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ खिलाड़ियों और स्टाफ के सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई है और यह टीम को दूसरा झटका लगा है जब सुरेश रैना ने भारत वापिस आने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़े:खेल रत्न मिलने से पहले विनेश फोगाट कोरोना वायरस की चपेट में

यह भी पढ़े:जेईई और नीट परीक्षाओं का आयोजन, विरोध में उतरी उत्तराखंड कांग्रेस


रैना के इस फैसले से सबको को हैरान कर दिया है सभी खिलाड़ी, स्टाफ के सदस्य और फैंस इस फैसले से नाराज़ है और कारण जानने की कोशिश कर रहे है लेकिन अभी सिर्फ यही बताया जा रहा है कि निजी कारणों से रैना भारत वापिस आए है और टीम उनके परिवार और सुरेश रैना को पूरा सहयोग करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top